हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, आयतुल्लाह सय्यद काज़िम हुसैनी हाएरी के कार्यालय की ओर से आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई की शहादत पर जारी शोकीय बयान का पूरा पाठ निम्नलिखित हैः
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्राहीम
इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना इलैहे राजेऊन
मिनल मोमेनीना रेजालुन सदक़ू मा आहादुल्लाहा अलैहे फ़मिंहुम मन क़ज़ा नहबहू व मिंहुम मय यंतज़ेरो वमा बद्दलू तबदीला (अहज़ाब 23)
हम इंतेहाई दुख और गम के साथ मरजअ आली क़दर और इस्लामी उम्मत के बुद्धिमान नेता, हजरत हुज्जत के वास्तविक प्रतिनिधि आयतुल्लाहिल उज़्मा इमाम सय्यद अली ख़ामेनई की शहादत पर संवेदना प्रस्तुत करते है। हम यह संवेदना हज़रत बक़ीयतुल्लाह अल आज़ाम (अ) हौज़ा हाए इल्मिया उनके सम्मानित बेटो साबिर और वफ़ादार ईरानी जनता और दुनिया भर के तमाम मोमेनीन आज़ादी तलब और हक के खोजकर्ताओ की सेवा मे प्रस्तुत करते है।
निसंदेह इस अज़ीम शहीद और दूसरे प्रिय शहीदो का पवित्र खून, जिन्हे अमेरिकी और इज़रायली उपनिवेशवादी शक्तियो के अपराधी हाथो ने शहादत तक पहुंचाया, इस्लामी क्रांति के पेड़ को अधिक सेराब करेगा और उसकी जड़ो को पहले अधिक मज़बूत और उसके अस्तित्व को अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
यह खून ईमान वालो को उस स्पष्ट मार्ग पर चलने के लिए पहले से अधिक प्रेरित करेगा यहा तक के हक का झंडा इमाम अस्र (अ) को सौंपा जाए।
निश्चित जागरुक, सचेत और क्रांति कारी ईरानी जनता एकता और समंजस को बनाए रखते हुए मैदान मे शऊरी शिरकत और इस्लाम के जानिसार सुरक्षाकर्मी का समर्थन के माध्यम से इस संवेदनशील स्थिति से सर बुलंदी और सफ़लता के साथ गुज़र जाएगी।
वमा अन्नसो इल्ला मिन इंदिल्लाहिल अज़ीजिल हकीम
14 रमजान 1447 हिजरी
आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद काज़िम हुसैनी हाएरी का कार्यालय
आपकी टिप्पणी